May 25, 2026

Capital Connect

capitalconnect.ind.in

छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने डीए की घोषणा करने पर मुख्यमंत्री साय को दिया धन्यवाद

1 min read

रायपुर 16 अक्टूबर 2024 :मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर राज्य के कर्मचारियों के लिए चार प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) की घोषणा पर उनके प्रति आभार व्यक्त किया l प्रतिनिधि मंडल ने मंत्रालय महानदी भवन में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, खेल मंत्री श्री टंक राम वर्मा, मोर्चा के पदाधिकारी सर्व श्री अनिल शुक्ला, महेंद्र सिंह राजपूत, संजय सिंह, ओ पी शर्मा, तीरथलाल सेन, बालकृष्ण साहू, जितेंद्र सिंह ठाकुर, अशोक कुमार नावरे, भोला राम किर, सूरज प्रसाद देवांगन, संजय तिवारी, आशीष सिंह ठाकुर उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *