May 25, 2026

Capital Connect

capitalconnect.ind.in

माओवादियों के IED ब्लास्ट में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज नही मनाएंगे अपना जन्मदिन

1 min read

आज19 जुलाई को उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन समर्थकों और कार्यकर्ताओं से की अपील

आज सुबह उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा पीटीएस माना पहुँचकर शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी

रायपुर, 19 जुलाई, 2024-बस्तर के बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में एक दुखद घटना में माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में एसटीएफ के 2 जवान भारत लाल साहू व सतेर सिंह शहीद हो गए और 4 जवान घायल हो गए। इस हृदय विदारक घटना ने पूरे राज्य को स्तब्ध कर दिया है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने इस दर्दनाक घटना से आहत होकर आज अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। उन्होंने अपने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से भी अपील की है कि आज जब उनके भाई शहीद हुए है तब उनका मन आहत व व्यथित है वे उनका जन्मदिन न मनाए और इस कठिन समय में शहीद जवानों और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करें। आज 19 जुलाई को उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा का जन्मदिन है।

आज सुबह पीटीएस माना पहुँचकर शहीद जवान भरत लाल साहू को श्रद्धांजलि दी और कांधा देकर ससम्मान उनके निवास रायपुर सड्डू के लिए रवाना किया। श्री शर्मा उनके अंतिम संस्कार कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

श्री विजय शर्मा ने कहा कि शहीद जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और समाज और सरकार उनके अमर बलिदान को स्मरणित रखेगी ! उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि शहीद जवानों की आत्मा को शांति मिले और घायल जवान जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं। उन्होंने कहा कि इस दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण घटना हमें यह सोचने पर विवश कर दिया है कि बस्तर की सेवा के लिए हमारे जवान कितने कठिन परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं।

श्री शर्मा का जन्मदिन न मनाने का फैसला उनके गहरे मानवीय संवेदनाओं और देशभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमारे जवानों की शहादत हमें हमेशा याद रखना चाहिए और उनके सम्मान में हमें एकजुट रहकर देश की सुरक्षा और विकास के लिए प्रतिबद्ध रहना है ।

श्री शर्मा के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला जन्मदिन था। श्री शर्मा और उनके समर्थक काफी उत्साहित थे और इसके लिए जोर-शोर से तैयारियां भी की जा रही थीं। कवर्धा सहित पूरे राज्य के विभिन्न स्थानों में जन्मदिन मनाने की तैयारियां चल रही थीं, उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के अपना जन्मदिन नही मनाने के निर्णय के बाद तैयारियों को अचानक रोक दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *