May 25, 2026

Capital Connect

capitalconnect.ind.in

मुख्यमंत्री साय के जन्मदिन पर कन्या आश्रम पहाड़पारा में न्योता भोजन का आयोजन


जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुसरो ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

कोरिया 21 फरवरी 2024/ 
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के अवसर पर जिले के विभिन्न स्कूलों में न्योता भोजन का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जिले के आदिवासी कन्या आश्रत पहाड़पारा में जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर अध्यक्ष श्रीमती सौभाग्यवती सिंह कुसरो ने मुख्यमंत्री श्री साय का जन्मदिन यहां के बच्चों के साथ मनाया साथ ही आश्रम के बच्चों के साथ न्योता भोजन किया। सभी बच्चों ने बड़ी खुशी और उत्साह से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को शुभकामनाएं दी और धन्यवाद किया। इसके साथ ही जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुसरो ने छात्रावास में सारी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में पूछते हुए हिंदी की कविताएं भी सुनी।

न्योता भोजन का उद्देश्य
न्योता भोजन का उद्देश्य समुदाय के बीच अपनेपन की भावना का विकास भोजन के पोषक मूल्य में वृद्धि और सभी समुदाय वर्ग के बच्चों में समानता की भावना विकसित करना है। यह पूरी तरह से स्वैच्छिक है और समुदाय के लोग व कोई भी सामाजिक संगठन स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को पूर्ण भोजन का योगदान कर सकते हैं। अतिरिक्त पूरक पोषण के रूप में खाद्य सामग्री का योगदान कर सकेंगे। न्योता भोजन स्कूल में दिए जाने वाले भोजन का विकल्प नहीं होगा बल्कि यह विद्यार्थियों को दिए जा रहे भोजन का पूरक होगा। समुदाय में ऐसे दानदाताओं की पहचान की जा सकती है जो रोटेशन में माह में कम से कम एक दिन शाला में न्योता भोजन करा सके। भोजन दान की प्रकृति को महादान के रूप में प्रचारित किया जाना है जिसमें पूरे विद्यालय अथवा किसी कक्षा विशेष के बच्चों को न्योता भोजन कराया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *