May 26, 2026

Capital Connect

capitalconnect.ind.in

स्कूली विद्यार्थियों ने दी संस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति

1 min read

स्कूली विद्यार्थियों ने दी संास्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति

प्रथम पुरस्कार ज्ञान गंगा इंगलिश मीडियम स्कूल

रायपुर 26 जनवरी 2024/राजधानी के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में विद्याथिर्याें ने मनमोहक प्रस्तृति दी। उनकी प्रस्तुति देख कर मुख्य अतिथि राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन सहित दशकों ने सराहना किया। इनमें प्रथम पुरस्कार ज्ञान गंगा इंगलिश मीडियम स्कूल को दिया गया। इस प्रस्तुति में 104 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जिसके बोल हर घर तिरंगा था। उन्होंने इस नृत्य के माध्यम से बच्चे हमारे तिरंगा के आन-बान और शान से पूरे देश के साथ प्रस्तुति दी। साथ ही लोंगो में तिरंगे के माध्यम से देश प्रेम की भावना को मजबूत करने और देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने को आहवान किया। द्वितीय पुरस्कार मायाराम सुरजन शासकीय हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय को दिया गया। जिसमें 250 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जिसके बोल हमर सुघ्घर छत्तीसगढ़ था। उन्होंने छत्तीसगढ़ के ग्रामीण जीवन के दृष्यों का मोहक चित्रण गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

साथ ही तृतीय पुरस्कार पी.जी. उमाठे शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय को दिया गया। इस प्रस्तुति मंें 290 विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी। इसके बोल बस्तरिया आदिवासी संथाली नृत्य निमों-निमों सभी ला जोहार था। उन्होंने आदिवासी संस्कृति और परंपरा को प्रदर्शित करता हुआ नृत्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *