May 25, 2026

Capital Connect

capitalconnect.ind.in

सोगड़ा आश्रम पहुंचकर मुख्यमंत्री ने मां काली की पूजा-अर्चना की

1 min read

परम पूज्य औघड़ संभव राम जी (गुरुपद) से ग्रहण किया आशीर्वाद

प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर, 28 दिसम्बर 2023/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज जशपुर प्रवास के दौरान सोगड़ा आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने मां काली की प्रतिमा का विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने परमपूज्य अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन किए तथा सोगड़ा आश्रम के वर्तमान उत्तराधिकार परम पूज्य औघड़ संभव राम जी (गुरुपद) से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत और श्रीमती गोमती साय सहित सर्वश्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, कृष्णा राय, राजू गुप्ता तथा श्रद्धालु मौजूद थे।

जशपुर नगर जिला मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थापित सोगड़ा आश्रम लोगों की आस्था का केंद्र है। विश्वप्रसिद्ध इस आश्रम का दर्शन करने पूरी दुनिया से लोग यहां पर आते हैं। परमपूज्य अवधूत भगवान राम जी इस आश्रम के संस्थापक के साथ ही श्री सर्वेश्वरी समूह, बाबा भगवान राम ट्रस्ट और अघोर परिषद ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष भी रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *