May 25, 2026

Capital Connect

capitalconnect.ind.in

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 1 नवंबर को पुष्पराजगढ़ में करेंगे चुनावी सभा को संबोधित

अनूपपुर ।मध्य प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 1 नवंबर 2023 को प्रातः 10:00 बजे ग्राम लीला टोला में अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विधानसभा भाजपा प्रत्याशी हीरा सिंह श्याम के समर्थन में जनता का आशीर्वाद मांगने पहुंच रहे हैं यहां पर आयोजित चुनावी सभा को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संबोधित करेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा के सभी बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र के संयोजक पलक त्रिदेव तथा सभी मंडलों के कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता पदाधिकारियों एवं जनता जनार्दन से अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत अभिनंदन करें और भाजपा प्रत्याशी हीरा सिंह श्याम की जीत का मार्ग प्रशस्त करें। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *