May 25, 2026

Capital Connect

capitalconnect.ind.in

राज्य में कांग्रेस की फिर मजबूत सरकार बनेगी

1 min read

रायपुर/02 दिसंबर 2023। आज चुनावों के नतीजों से भूपेश सरकार के पांच साल के कामों पर फिर से जनादेश आयेगा। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 3 दिसंबर का सूरज जैसे-जैसे बढ़ेगा छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की फिर मजबूत सरकार बनने का मार्ग फिर से प्रशस्त होगा। कांग्रेस को जनता को भरपूर आर्शिवाद मिलेगा। राज्य में दो तिहाई बहुमत क़े साथ कांग्रेस कि सरकार बन रही है। प्रदेश कि जनता ने भाजपा के तमाम षड्यंत्रो के खिलाफ मतदान किया। महतारी वंदन के नाम पर माताओ बहनो को गुमराह करने का भाजपा षड्यंत्र भी जनता ने नकार दिया। जनता ने भूपेश बघेल के काम और चेहरे को देख मतदान किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पिछले पांच सालो में कांग्रेस कि सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के लिए काम किया जिससे राज्य के लोगों के जीवन स्तर में व्यापक परिवर्तन आया।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य मे भाजपा मुद्दाविहीन थी, चुनाव क़े दौरान भी भाजपा का मुद्दे का दीवालियापन साफ झलक रहा था, भाजपा झूठे आरोपों और षड्यंत्रो के आधार पर जनता के बीच गयी थी। महादेव एप के नाम पर मुख्यमंत्री की छवि खराब करने का भाजपा षड्यंत्र भी जनता के सामने बेनकाब हो गया। भाजपा पूरे चुनाव में नेतृत्व और मुद्दे के संकट से जूझ रही थी। जनता ने भाजपा के घोषणा पत्र के वायदो को भी झूठ का पुलिंदा माना उस पर भरोसा नहीं किया।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा क़े खिलाफ कांग्रेस के पास भूपेश सरकार के काम और घोषणा पत्र के वायदे थे कांग्रेस की सरकार ने अपने पिछले घोषणा पत्र के वायदो को पूरा किया था इसलिए जनता ने कांग्रेस के इस बार के वायदो पर भरोसा कर मतदान कर फिर से कांग्रेस की सरकार बनाना सुनिश्चित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *