May 25, 2026

Capital Connect

capitalconnect.ind.in

भूपेश बघेल सबसे लोकप्रिय चेहरा सभी सर्वे एजेंसियों के आंकड़े कांग्रेस के पक्ष में

1 min read

कांग्रेस 75 से अधिक सीट जीतकर कांग्रेस सरकार बनाएगी

रायपुर/21 अगस्त 2023। विभिन्न एजेंसियों के ओपिनियन पोल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सभी एजेंसियों के ओपिनियन पोल के आंकड़े मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बढ़ती लोकप्रियता सरकार के कामो पर जनता की सन्तुष्टि पर मुहर लगा रही है। कांग्रेस के प्रति प्रदेश के किसान, युवा, व्यापारी, महिलाओं, का भरोसा बढ़ा। हर वर्ग के साथ न्याय भूपेश सरकार ने की है। चुनाव में किए गए वादों के प्रति प्रतिबद्धता और 36 बिंदुओं में किये गए वादों में से 34 बिंदुओं को पूरा कर जनता का विश्वास कांग्रेस ने जीता है इसी विश्वास के दम पर कांग्रेस 75 से अधिक सीट जीतकर पुनः सरकार बनाएगी। पौने 5 साल में छत्तीसगढ़ की परंपरा तीज त्यौहार को देश में अलग स्थान मिला है। सभी सर्वे एजेंसियों के रिपोर्ट कांग्रेस के पक्ष में है। भाजपा का ग्राफ नीचे गया है, रमन सिंह और भाजपा की विश्वसनीयता दिन-ब-दिन गिर रही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं से प्रदेश के हर वर्ग को लाभ हुआ है, हर घर तक योजना पहुंची है, बिजली बिल हाफ योजना से प्रदेश के 44 लाख उपभोक्ता को लाभ हुआ है, किसान कर्ज माफी योजना से 20 लाख किसान कर्ज मुक्त हुये हैं। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से 26 लाख से अधिक किसानों को लाभ मिल रहा है। तेंदूपत्ता का मानक दर 4,000 रु प्रति बोरा और 65 वनोपज की समर्थन मूल्य में खरीदी से 13 लाख 50 हजार से अधिक वनोपज संग्राहकों को लाभ हुआ। 5 लाख युवाओं को रोजगार स्वरोजगार और सरकारी नौकरी के अवसर मिले। 40 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना से 5 लाख से अधिक भूमिहीनों को 7,000 रू. पर सालाना मिल रहा है, गोधन न्याय योजना से महिला स्वास्थ्य समूह जुड़कर आर्थिक लाभ कमा रही है, पशु धन का संरक्षण हो रहा है, प्रदेश में 50,000 लीटर दूध की उत्पादन बढ़ा है, व्यापार-व्यवसाय में तेजी है, सिंचित क्षेत्र और धान उत्पादन का रकबा बढ़ा है, भूपेश सरकार पर भरोसा पूरे प्रदेश को है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *