July 25, 2026

Capital Connect

capitalconnect.ind.in

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मन की बात सुनेंगे एकात्म परिसर में

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव कल 19 जनवरी को सुबह 10ः30 बजे भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे। मन की बात कार्यक्रम में किरण सिंह देव के साथ जिला अध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम की शुरूआत 3 अक्टूबर 2014 को हुआ और कल 118वां एपिसोड का प्रसारण होगा। आज मन की बात जन आंदोलन का रूप ले चुका है और पीएम मोदी के सशक्त भारत के सपने को साकार कर रहा है। पीएम मोदी की मन की बात का 23 भाषाओं और 29 बोलियों में प्रसारण होता है। जिसे दुनिया भर के लोग सुनते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *